logo

झारखंड में दूसरी चरण की 3 सीटों पर वोटिंग से पहले आज थमेगा प्रचार

ानस2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज शाम प्रचार का शोर थम जाएगा। पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग पांचवें चरण की तैयारी में जुटा है। 20 मई को पांचवें चरण के लिए मतदान होगा। झारखंड में यह चुनाव दूसरे चरण के तहत आएगा। प्रचार का शोर शनिवार शाम पांच बजे थम जाएगा। इस चरण में झारखंड की तीन सीटों चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में 20 मई को मतदान होंगे। 


चतरा सीट से इसबार भाजपा ने कालीचरण सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस ने केएन त्रिपाठी को टिकट दिया है।


कोडरमा सीट से इस बार भी भाजपा ने अन्नपूर्णा देवी को मैदान में उतारा है। वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से भाकपा माले ने बगोदर विधायक विनोद सिंह को प्रत्याशी बनाया है। 


हजारीबाग में भाजपा से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को मैदान में उतारा है। जबकि इंडिया गठबंधन ने इस सीट पर मांडू के विधायक जेपी भाई पटेल को टिकट दिया है। 


 

Tags - Lok Sabha Elections Jharkhand Lok Sabha Elections Second Phase in Jharkhand Elections on 20th May Hazaribagh JP Patel Vinod Singh Annapurna Devi