logo

शपथ ग्रहण के बाद हुई नई सरकार की कैबिनेट बैठक

jharkhand_mantrlai15.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता शामिल हुए। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन का कार्यकाल काफी बेहतरीन रहा। उनके बचे हुए काम को तेजी से पूरा करेंगे। गौरतलब है कि वरिष्ठ झामुमो नेता चंपई सोरेन ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। झारखंड में आज से चंपई सरकार स्थापित हो गई। चंपई सोरेन के साथ आलमगीर आलम ने उपमुख्यमंत्री और सत्यानंद भोक्ता ने मंत्रिपद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण से पहले गुरुजी से मिले चंपई सोरेन
बता दें कि चंपई सोरेन ने शपथ ग्रहण से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब चंपई सोरेन ने कहा कि हमारा गुरुजी है। गुरुजी हमारा आदर्श हैं। शपथ लेने से पहले हम गुरुजी से आशीर्वाद लेने आये थे। झारखंड आंदोलन के समय में मैं उनका शिष्य रहा हूं। यहां की जनता को उभारने के लिए गुरुजी ने जो संघर्ष किया, मैं उसी को आदर्श मानते हुए सरकार चलाऊंगा। इससे पहले राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र सौंपकर चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद भी गुरुजी को अपना आदर्श बताते हुए खुशहाल झारखंड का वादा किया था। गौरतलब है कि चंपई सोरेन के शपथ लेते ही झारखंड में पिछले तकरीबन 30 घंटे से जारी सियासी संकट का बादल छंट गया है।