logo

मौसम : अभी बारिश से नहीं मिलेगी राहत..जारी रहेगा सर्दी का सितम, जानिए कब होगा आसमान साफ! 

42a5f866-9727-4a84-9d07-0f85308a1ecc.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
रविवार को राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में हुई बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है। कुहासा और धुंध की कारण पूरी राजधानी में लो विजिबिलिटी रहा। रविवार को दिनभर बारिश होती रही जिस वजह से लोग घरों में दुबके रहे।  आज यानि सोमवार को भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 24 और 25 जनवरी को भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जतायी है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा, लेकिन ठंड बढ़ेगी।

तापमान में होगी गिरावट 
मौसम केंद्र, रांची ने कहीं-कहीं ओलावृष्टि को देखते हुए राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है लेकिन, इसके 3-4 दिन बाद तापमान में गिरावट हो सकती है। 

24-25 को इन जिलों में होगी बारिश
24 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला-खरसावां तथा सिमडेगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी एवं रामगढ़ तथा उत्तर-पूर्वी भाग यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान सुबह में कोहरा या धुंध देखा जा सकता है। 25 जनवरी को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 


26 जनवरी से मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी से आसमान साफ रहेगा। यह स्थिति 29 जनवरी और उससे आगे भी जारी रहेगा। लेकिन, इस दौरान सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा। इसके बाद ही आसमान साफ रहेगा। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां चल रही है।