logo

32.93 करोड़ कर संग्रह करके रांची निगम सभी निकाय में आगे

32.93 करोड़ कर संग्रह करके रांची निगम सभी निकाय में आगे

द फॉलोअप डेस्कः 
पहली तिमाही में कुल 32.93 करोड़ रुपए से अधिक का संपत्ति कर जुटाकर रांची नगर निगम राज्य की सभी निकायों से आगे रहा। एकमुश्त होल्डिंग टैक्स देने पर मिलने वाली छूट के अंतिम दिन रविवार को निगम भवन के दो व डोरंडा अंचल के एक जनसुविधा केंद्र पर लोगों ने 3.5 करोड़ रुपए जमा किए। इसके लिए टैक्सधारकों को भी पांच से 10% तक की छूट दी गई।


शहर के विकास में खर्च होगा पैसा
वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में शहर में रहने वाले 76 हजार 257 होल्डिंगधारकों ने 32.93 करोड़ रुपए से अधिक का टैक्स जमा कराया। निगम द्वारा बताया गया कि 20,253 लोगों ने 10 करोड़ 36 लाख 55,579 रुपए डिजिटल पेमेंट किया। वहीं 9901 ने केंद्र पर जाकर तीन करोड़ 74 लाख 81,357 रुपए और 46373 ने डोर-टू-डोर सुविधा में 18 करोड़ 82 लाख 2,987 रुपए दिए। बताया गया कि ये पैसा जनसुविधाएं देने व शहर के विकास पर खर्च किया जाएगा।

Tags - Ranchi Municipal Corporation Ranchi Municipal Corporation Tax Collection Jharkhand News Jharkhand Municipal Corporation