द फॉलोअप डेस्क
झारखंड शराब घोटाले से जुड़े मामले में निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे के करीबी और रांची के प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को ACB की विशेष अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई है।
गौरतलब है कि अदालत ने सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों, विनय सिंह और एसीबी की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। विनय सिंह की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता निलेश कुमार और अक्षय शर्मा ने बहस की थी। ACB ने शराब घोटाले में चल रही जांच के तहत विनय सिंह को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वह जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद ACB ने उनके खिलाफ वारंट भी हासिल कर लिया था।
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने भी छत्तीसगढ़ से जुड़े शराब घोटाले के मामले में पिछले साल विनय सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी। झारखंड शराब घोटाले में अब तक ACB द्वारा निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त सिंह समेत कई अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
