logo

तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, कई लोग घायल, दो हजारीबाग रेफर  

GHAYAL.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

बरही के कापियातपुर में 24 अप्रैल सोमवार की सुबह तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पलटने से 30 लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के हजारीबाग रेफर कर दिया। जबकि, अन्य घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बरही में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इसके साथ मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक्टठी हो गई। वहीं, ग्रामीणों की मद्द से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं, घटना के बाद बस ड्राइवर और खलासी मौके पर से भाग गए। घटना ग्रामीणों की भीड़ इक्टठी हो गई। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले से यात्री गया, वृंदावन, बनारस, प्रयागराज, मथुरा आदि तीर्थ स्थल जा रहे थे। इस दौरान बस पलट गयी। इस संबंध में कुछ लोगों का कहना है कि बस का स्टीयरिंग फेल हो गया था। जबकि, कुछ लोगों ने कहा कि चालक को झपकी आ गयी, जिसकी वजह से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना जिले के बरही स्थित करियातपुर की है।

दो की हालत गंभीर

सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों में ममता गांगुली, नीलिमा गाइड, विमल गाईल, शांति रेहान सोनी डाटी सपन सरकार मनोज गांगुली झरना सरकार, , मनोज गांगुली, विश्वल, विभ्नुपद गांगुली आदि शामिल हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल कलाचंद्र गाईल और हेरा कुमार दलधर को हजारीबाग रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक बस में 90 तीर्थयात्री मौजूद थे।   

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT