logo

दुबई के बुर्ज खलीफा में होगा ओलचिकी शताब्दी समारोह, CM हेमंत सोरेन से मिला डेलीगेशन 

CM0115.jpg

रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट, रायरंगपुर (ओडिसा) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को दुबई स्थित बुर्ज खलीफा में प्रस्तावित ओलचिकी शताब्दी समारोह के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान समारोह की रूपरेखा, उद्देश्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओलचिकी लिपि को पहचान दिलाने की पहल पर विचार-विमर्श हुआ।


मौके पर प्रतिनिधियों ने सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा ओलचिकी लिपि में अनूदित झारखंड का मानचित्र मुख्यमंत्री को सप्रेम भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री चुन्नियान मुर्मु, कोषाध्यक्ष श्री अंता आलोक बास्के तथा सदस्य डॉ. डुमनी माई मुर्मु उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे सांस्कृतिक पहचान के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया।


 

Tags - Ol Chiki Centenary Dubai Event Burj Khalifa Ol Chiki Celebration