logo

कुरकुरे मशीन दिलवाने के बहाने वैशाली से लाया रांची, 3 दिनों तक किया दुष्कर्म फिर पहाड़ से धकेला

ीोजा11.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रजरप्पा थाने में एक 25 वर्षीय महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसने अपने जान पहचान के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। व्यक्ति का नाम रामसूरत सिंह है। महिला ने कहा है कि शख्स ने उसके साथ तीन दिनों तक लगातार दुष्कर्म किया। उसके बाद हाथ पैर बांधकर उसे पहाड़ से फेक दिया। लेकिन गनीमत रही कि वह बच गई। महिला बिहार के वैशाली जिले की है। महिला ने आवेदन में बताया है कि उसके घर की आर्थिक स्थिति खराब है। इस वजह से वह खुद का कोई काम करना चाह रही थी। गांव का ही रामसूरत सिंह मशीन बनाने का काम करता है। उसने कहा कि कुरकुरे बनाने की मशीन रांची से मंगवा कर दे देगा। महिला के पास 2 लाख 70 हजार रुपये थे, जो उसने लोन पर लिया था। महिला के अनुसार रामसूरत सिंह उसे अपने साथ 14 फरवरी को बस से रांची लेकर आ गया।  उस समय महिला के पास 55 हजार थे। 

यह भी पढ़ेंः- नाबालिग से शादी करना चाहता था ओंकार, इंकार करने पर गंडासे से किया हमला, खून से लथपथ भागी तो सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा


आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 
महिला ने बताया है कि रांची पहुंच कर एक होटल में उसे रख दिया और उससे कहा 3 दिन का समय लगेगा। फिर उसकी नियत बिगड़ गई और लगातार 3 दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके जान से मारने की धमकी दी। 17 फरवरी को ऑटो में बैठाकर ओरमांझी से बोकारो की ओर ले गया।  जैसे ही शाम हुई ऑटो से ही जंगल की ओर ले गया और मेरे जेवर भी छीन लिए। इसके बाद मेरे हाथ पैर बांधकर मुझे पहाड़ से धकेल दिया। लुढ़कते लुढ़कते महिला एक गड्ढे में जा गिरी। वहां से उठ कर खुद को संभाला और पास के ही एक गांव में चली गई। ग्रामीणों ने महिला को थाना पहुंचाया। रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक रामबृक्ष प्रसाद ने की महिला को मेडिकल करा लिया गया है। साथ ही आरोपी की तलाश जारी है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT