logo

नाबालिग से शादी करना चाहता था ओंकार, इंकार करने पर गंडासे से किया हमला, खून से लथपथ भागी तो सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा

RAIPUR_NEW.jpg

द फॉलोअप डेस्क

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में खून से लथपथ नाबालिग लड़की सड़क पर भाग रही थी। इतने में एक युवक उसका पीछा करते हुए भागती लड़की को पकड़ लिया और फिर सड़क पर उसके बाल पकड़कर घसीटने लगा। युवक के हाथ में गंडासा था। लोग तमाशाई बने देख रहे थे। बताया गया कि सिरफिरा युवक नाबालिग लड़की के घर में घुसकर उसपर गंडासे से हमला किया था। जिसके बाद लड़की अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रही थी। वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें: जस्टिस संजय कुमार मिश्रा पहुंचे रांची एयरपोर्ट, कल झारखंड के 14वें मुख्य न्यायाधीश पद की लेंगे शपथ

गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर गंडासे से किया वार

परिजनों के मुताबिक आरोपी ओंकार तिवारी के मसाला के दुकान में उसकी लड़की काम करती थी। तिवारी ने लड़की की मां से कहा था- मुझे अपनी बेटी दे दो, मैं उसे पत्नी बनाकर रखूंगा। लेकिन, घर वालों ने इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज युवक ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि सनकी युवक ने शनिवार रात करीब 8:00 बजे गंडासा लेकर उनके घर में घुसकर लड़की की पिटाई की। इसके बाद उसके गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर गंडासे से वार कर दिया। इस दौरान खून से लथपथ लड़की अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर भाग गई। लेकिन, फिर भी  ओंकार  ने लड़की का पीछा नहीं छोड़ा। सड़क के बीचों-बीच एक से डेढ़ घंटे तक यह मामला चलता रहा। लेकिन, इस बीच पुलिस को कुछ पता नहीं चला। जबकि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर गुढ़ियारी थाना है। वहीं, परिजनों ने बताया कि ओंकार  का इरादा था कि लड़की को जला दें। युवक के पास से  केरोसिन भी मिला है।  बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को सूचना दी तब आरोपी को पुलिस ने गिफ्तार किया।  दूसरी ओर गंभीर हालत में घायल लड़की को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

नाबालिग से शादी करना चहता था युवक

गुढ़ियारी थाने के प्रभारी अलेक्जेंडर कीरो के अनुसार बताया गया कि आरोपी ओंकार तिवारी नाबालिग से शादी करना चाहता था। लेकिन, लड़की ने इंकार कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। वहीं, उन्होंने बताया कि आरोपी ओंकार के खिलाफ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की के माता-पिता मजदूरी कर के अपना परिवार चलाते हैं। लड़की की भाई थाना पहुंचकर आरोपी ओंकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT