logo

देवर-भाभी ने कुएं में कूद कर दी जान, जानिए क्या है मामला 

मौत.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
गढ़वा जिले के रामदाहा गांव में देवर-भाभी ने एक साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना शनिवार सुबह की है। मृतकों की पहचान सुनील यादव और उनकी भाभी ललिता देवी के रूप में हुई है। दोनों ने एक अर्द्धनिर्मित कच्चे कुएं में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। 

मिली जानकारी के अनुसार ललिता देवी का पति अनिल यादव बाहर काम करता है। वह कुछ समय पहले वह घर आया था। इसी दौरान दोनों पति-पत्नी में लड़ाई हो गयी। इससे परेशान होकर ललिता ने ये कदम उठाया। उसके साथ कथित प्रेमी देवर सुनील यादव भी कुएं में कूद गया। वहीं घटना को लेकर थाना प्रभारी प्रवीण  कुमार ने बताया कि प्रारंभीक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच  जारी है। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज गढ़वा न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Garhwa News