logo

जमीन विवाद : रांची में भाई ने भाई की कर दी हत्या, जानें किया है पूरा मामला

download_(2)1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

इन दिनों झारखंड में जमीन विवाद से संबंधित कत्ल का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। झारखंड पुलिस एक मामला सुलझा भी नही पाती है की दूसरा मामला सामने आ जाता है। एक ऐसा ही मामला राजधानी रांची के अनगड़ा थाना इलाके से आया है, जहां 18 जनवरी को जमीन हड़पने की नीयत से वरजू राम यादव की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की बेटी ने अनगड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला को गंभिरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाई की। इस घटना में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाताया की जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया है। सुसैन यादव, मधुसूदन अहीर और धर्मेंद्र यादव ने ही कत्ल को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया की उसके चचेरे भाई ने संपत्ति के लालच में वरजू राम की हत्या कर दी थी। तीनों आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।