logo

जमीन विवाद : जमीन विवाद में सगे भाई ने भाई और भाभी को मा'र डाला, सबूत मिटाने के लिए ज'ला'या श'व

WhatsApp_Image_2022-02-09_at_00_10_03_(1).jpeg

पश्चिमी सिंहभूम: 

पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) में डबल म'र्ड'र की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। मामला जिले के बुंडू गांव का है। मृ'त'कों की पहचान गोमिया केराई और उसकी पत्नी मिजू केराई के रूप में की गई है। दोनों का अ'ध'ज'ला श'व पुलिस ने बरामद किया है। टोंटो थाना (Tonto police station) प्रभारी सागेन मुर्मू ने बताया कि मृ'त'कों का अ'ध'ज'ला श'व जंगल से बरामद किया गया।

     

जमीन विवाद में किया रिश्तों का खू'न
मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद में गोमिया केराई के सगे भाई ने ही ह'त्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मृ'तक दंपत्ति के बेटे ने माता-पिता के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी नुरिया और सहयोगी बुढ़न सिंह अंगरिया को चाईबासा शहर के पास स्थित पोस्ट ऑफिस चौक से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में पहले भी 2 आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। बाकी आरोपी फरार थे। 

सबूत मिटाने के लिए ज'ला दिया दोनों श'व

हत्या-रोपियों ने पुलिस के दिए इकबालिया बयान में बताया कि पुस्तैनी जमीन के विवाद में दंपत्ति की ह'त्या कर दी। आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन दंपत्ति जब रोवाम बाजार से लौट रहा था, तभी महाबुरू पहाड़ी के पास उनको बंधक बना लिया गया। लाठी-डंडों से पिटाई कर उनकी ह'त्या कर दी। सबूत मिटाने के इरादे से श'वों को जंगल में ले जाकर ज'ला दिया।