logo

बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका की जान ले ली, 5 साल लिव इन में रहे थे

जीाेपो1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर थाना के अंबापानी गिरजाटोली गांव में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की निर्ममता से हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की रात की है। मृतका की पहचान संगीता मिरी के रूप में हुई है वहीं आरोपी प्रेमी की पहचान अतुल कुल्लू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अतुल ने मामूल विवाद में शुक्रवार की रात संगीता के घर जाकर नुकिले हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी। दोनों पांच साल लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके थे।


कैसे घटी घटना 
मृतका संगीता के भाई शंकर मिरी ने बताया कि अतुल और उसकी बहन के बीच प्रेम संबंध था। एक वर्ष पहले काम की तलाश में संगीता दिल्ली और अतुल तमिलनाडु चले गए थे। संगीता एक माह पूर्व ही घर लौटी थी, जबकि अतुल 30 अप्रैल को लौटा। शुक्रवार की रात संगीता गिरजाटोली स्थित अपने घर में थी। इसी दौरान अतुल पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। अतुल ने नुकीले हथियार से संगीता पर वार कर दिया। जिससे वह  जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। 


पुलिस मामले की जांच में जुटी 
सूचना मिलने पर पुलिस शनिवार को गिरजाटोली पहुंची और शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Tags - Simdega news Simdega latest news Simdega news Simdega update Simdega crime