logo

Ranchi : मधुकम इलाके में युवक के पास मिला बम, BDS ने किया डिफ्यूज

BAMMM1.jpg

रांचीः

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की तो बम बरामद किया। बताया जा रहा है कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इस बम को रखा गया था। बम बरामद होने के साथ ही झारखंड जगुआर की BDS टीम भी पहुंची और बम को सुखदेव नगर इलाके स्थित मधुकम मैदान में डिफ्यूज किया गया


आरोपी का अपराधिक इतिहास 
आरोपी का नाम पिंटू वर्मा है। कोतवाली डीएसपी और सुखदेव नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की जिसके आधार पर पुलिस को बम की बरामदगी हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पिंटू वर्मा का आपराधिक इतिहास है। उसका नाम सनी सिंह गिरोह के साथ भी जुड़ा हुआ है। आरोपी ने पुलिस के सानने स्वीकार किया है कि उसी ने यह बम रखा था। 


पुलिस कर रही जांच 
पिंटु पहले भी  जेल जा चुका है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि फिलहाल मामले के अनुसंधान की जा रही है। आरोपी की मंशा क्या है इसे भी जानने की कोशिश की जा रही है।