logo

बोकारो ट्रेजरी से फर्जी वेतन घोटाला: CID ने बड़ी कारवाई की , होमगार्ड जवान गिरफ्तार

WhatsApp_Image_2026-04-27_at_2_24_06_PM.jpeg

बोकारो
बोकारो ट्रेजरी से फर्जी वेतन निकासी मामले में CID ने फिर से बड़ी कार्रवाई की है। ACP कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में पदस्थापित एक होमगार्ड जवान  सतीश कुमार उर्फ सतीश कुमार सिंह  को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के बैंक खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर हुई थी, जिसके बाद उस पर फर्जी वेतन निकासी में संलिप्तता का शक गहराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए CID की विशेष टीम बोकारो पहुंची और एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की।

 सतीश कुमार उर्फ सतीश कुमार सिंह  गृहरक्षक वाहिनी से जुड़ा हुआ था और बोकारो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त था। बताया जा रहा है कि वह इस घोटाले के मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय का करीबी सहयोगी था, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के खाते से 43 लाख रुपये की राशि को होल्ड/फ्रीज कर दिया है, ताकि आगे की जांच प्रभावित न हो।क्या खुलासा हुआ ?
जांच के दौरान टीम ने संदिग्ध लेन-देन का मिलान किया गया। इस दौरान कई फर्जी भुगतान इस दौरान कई फर्जी भुगतान की रिकार्ड सामने आईं, जिनके आधार पर होमगार्ड जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।  सूत्रों के अनुसार, फर्जी वेतन निकासी लंबे समय से चल रही थी और अलग-अलग खातों के माध्यम से राशि ट्रांसफर की जा रही थी। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। SIT टीम ने बैंक खातों की डिटेल, भुगतान आदेश और संबंधित फाइलों को जब्त कर लिया है। ACP कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में पदस्थापित अन्य कर्मियों की भूमिका भी सीआईडी जांच के दायरे में है।

Tags - bokaro treasuryfake Scam salary bokaro news treasury