logo

जेल की छत में गिरा कैदी, मौत; आत्महत्या या हादसा?

जेल की छत में गिरा कैदी, मौत; आत्महत्या या हादसा?

द फॉलोअप डेस्कः  
बोकारो के तेनुघाट उपकारा में एक कैदी की छत से गिरने से मौत हो गई। बंदी की पहचान कुलदीप सोरेन (24 वर्ष) के रुप में हुई है। कुलदीप गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला था। बुटगोड़वा के युवक सागेन सोरेन की हत्या मामले में जेल में बंद था। उसे इसी माह जेल में बंद किया गया था। हालांकि कुलदीप कूद गया या गिर गया या स्पष्ट नहीं हो सका है। 


मौत के पीछे का संशय बरकरार है 
हालांकि घटना के बाद कुलदीप को सदर अस्पताल बोकारो ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह को लेकर अभी संशय बरकरार है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप की छत से गिरकर मौत हो गई। ऐसे में यह भी अंदेशा जाताया जा रहा है कि वह कूद गया था। 


हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली थी
बोकारो जिला प्रशासन इस मामले में टीम गठित कर वीडियो के बीच शव का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल चास में कराया जाएगा। मालूम हो कि बीते 30 दिसंबर को महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकाहारा के बुटगोड़वा सागेन सोरेन की हत्या कर दी गई थी। पुलिस अनुसंधान में कुलदीप सोरन और एक नाबालिग लड़के ने हत्या में अपनी-अपनी संलिप्ता स्वीकार की थी।