logo

बोकारो में होमगार्ड के रिक्त पदों पर जल्द होगी बहाली, DC ने छात्र प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

बोकारो में होमगार्ड के रिक्त पदों पर जल्द होगी बहाली, DC ने छात्र प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

बोकारो:
बोकारो जिले में लंबे समय से रिक्त पड़े होमगार्ड के पदों पर बहाली की मांग को लेकर छात्रों की लगातार कोशिशों के बाद अब उम्मीद जगी है। मंगलवार को बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने छात्र प्रतिनिधियों के साथ अपने कार्यालय में संवाद किया। इस दौरान होमगार्ड की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उपायुक्त ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि दीपावली तक जिले में होमगार्ड के रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपनी तैयारी जारी रखने को कहा।

प्रखंडवार रिक्तियों का विवरण तैयार करने का निर्देश
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रखंडवार रिक्त पदों का विवरण तैयार करने के साथ रोस्टर क्लियरेंस की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके बाद लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में उम्मीद बढ़ी है। छात्र प्रतिनिधियों ने बताया कि वे लंबे समय से बहाली की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। कई बार उन्हें नियुक्ति का आश्वासन मिला, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।  

इस बार धरातल पर उतरने की उम्मीद
बैठक के बाद छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्हें एक बार फिर आश्वासन मिला है, लेकिन इस बार उन्हें उपायुक्त से उम्मीद है कि बहाली की प्रक्रिया सिर्फ घोषणा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।
 

Tags - Bokaro News Home Guard Recruitment Home Guard Vacancy Jharkhand Jobs Ajay Nath Jha