logo

टुंडी थाना में पदस्थापित चौकीदार का शव खेत में संदेहास्पद स्थिति में बरामद

टुंडी थाना में पदस्थापित चौकीदार का शव खेत में संदेहास्पद स्थिति में बरामद

द फॉलोअप डेस्कः
धनबाद के टुंडी थाना में पदस्थापित चौकीदार रोहित बाउरी (40) का शव गुरुवार की देर शाम दुर्गाडीह के पास खेत में में मिला है। रोहिता का घर दुर्गाडीह में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे का आदि था। उसकी मौत कैसी हुई यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा। बताया जाता है कि रोहित के पिता सुकू बाउरी पहले चौकीदार था। वर्ष 2009 में पिता के जगह पर उसकी चौकीदार में बहाली हुई थी। इस संबंध में टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि गुरुवार को रात होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका है। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।