logo

हरमू नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस 

हरमू.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में हरमू नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का जला हुआ शव मिला है। शव को देखकर लगता है कि यह 2 दिन पुराना है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नदी के किनारे रहने वाले लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। अरगोड़ा और हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
 

Tags - झारखंड न्यूज रांची न्यूज लोटेस्ट न्यूज Jharkhand News Ranchi News Latest News