मेदिनीनगर:
शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित काली मंदिर के समीप गुरुवार शाम एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। 112 डायल पर सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने शव को MMCH भेजा। मृत युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की पहचान रंजन माली पिता गल्लू माली के तौर पर हुई है। मौत कैसे हुई इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृत युवक नशे का आदी लगता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस भी निष्कर्ष पर पहुंचने की जगह युवक के मौत की सही वजह तलाशने में जुटी है। विभिन्न एंगल से मामले की छानबीन की जा रही है। गौरतलब है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
