logo

गिरिडीह के पहाड़पुर गांव में 4 टुकडों में मिली युवक की लाश, हड़कंप

a1243.jpg

गिरिडीह:

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का क्षत-विक्षत शव 4 टुकड़ों में बरामद किया गया। शव की हालत बेहद खराब थी और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, शव के अलग-अलग हिस्से 4 स्थानों पर पड़े मिले। युवक की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

किन परिस्थितियों में हुई युवक की मौत
सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर बमबम कुमार और बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास छानबीन शुरू कर दी है और शव के सभी हिस्सों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस टीम यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को 4अलग-अलग स्थानों पर किसने और क्यों फेंका। 

आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही
शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होने की उम्मीद है।

Tags - JharkhandGiridihMurderBody in Pieces