logo

ईचागढ़ के लंबा डूंगरी जंगल में पेड़ से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव

सुरक्षात्मक_तस्वीर.jpg

सरायकेला
सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थानाक्षेत्र अंतर्गत काठघोड़ा स्थित लंबा डूंगरी जंगल में पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष है और वह चौका थानाक्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने जंगल में शव होनेकी सूचना ईचागढ़ पुलिस को दी। युवक का शव काफी ऊंचाई से लटक रहा था, इसलिए पुलिस को उसे नीचे उतारने में काफी मुश्किल आई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।  
पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है
ईचागढ़ थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर शव की स्थिति देखकर यही लगता है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। हालांकि, युवक ने किन परिस्थितियों में अपनी जान दी, इसका स्पष्ट कारण पता नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी और फिर पुलिस की छानबीन से स्पष्ट होगा कि घटना का वास्तविक कारण क्या है।

Tags - Saraikela News Ichagarh Jharkhand Crime Youth Death Police Investigation