logo

हजारीबाग में मिला 2 युवकों का शव, बर्थडे मनाकर लौट रहे थे

वगका4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग में दो युवकों का शव मिला है। पास ही एक क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली। आशंका जाहिर की जा रही है कि देर रात सड़क दुर्घटना के दौरान दोनों की युवकों की मौत हुई होगी। दोनों मृतकों का नाम विशाल है। इनमें से विशाल केसरी हजारीबाग लेपो रोड, लक्ष्मी सिनेमा हॉल के पास का रहने वाला था। वहीं, दूसरा विशाल कुमार गिद्दी का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, गिद्दी के रहने वाले विशाल का कल जन्मदिन था और दोनों युवक हजारीबाग के नगमा में पार्टी सेलिब्रेट करने गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। वहीं, हजारीबाग के रहने वाला विशाल इवेंट मैनेजमेंट का काम करता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह दुर्घटना देर रात हुई होगी। समय पर मदद न मिलने के कारण दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी। ये मामला जय प्रकाश उद्यान पश्चिमी वन प्रमंडल की स्थाई पौधशाला के पास का है।