logo

पाकुड़ में 21 वर्षीय आदिवासी युवती का खून से लथपथ शव मिला, घबराई हुई थी मां!

a7215.jpg

पाकुड़:

पाकुड़ में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मारुति मरांडी के रूप में की गई है। मारुति का शव उसके घर के भीतर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। घटना पाकुड़ जिले के आमड़ापाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत डूमरचीर जेटकाटोला की है। वारदात की सूचना मिलते ही आमड़ापाड़ा थाना प्रबारी अनूप रौशन भेंगड़ा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताते हुए छानबीन शुरू कर दी है। मारुति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमॉर्टम से मौत की वजह स्पष्ट होगी। 

मां मरांगमाई हेम्ब्रम ने वारदात पर क्या कहा!
मृतका की मां मरांगमाई हेम्ब्रम ने पुलिस को जानकारी दी है कि मारुति मरांडी उनकी इकलौती बेटी थी। मारुति इन दिनों अपनी मां के साथ ही रहती थी। मरांगमाई हेम्ब्रम का दावा है कि सुबह जब वह घर के अंदर पहुंची तो मारुती को बिस्तर में खून से लथपथ और मृत अवस्था में पाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
 

Tags - Jharkhand NewsSuspicious Death of a GirlPakurAmraparaCrime News