logo

विरोध : बांह पर पट्‌टी लगाकर रांची रेल मंडल के कर्मचारियों ने क्यों किया काम, जानिये

बांह पर पट्‌टी लगाकर रांची रेल मंडल के कर्मचारियों ने क्यों किया काम, जानिये

रांची:

बांह पर काली पट्‌टी लगाकर रांची रेल मंडल के कर्मचारियों ने आज काला दिवस मनाया। उनका कहना है कि 24 घंटा तक काम करना बहुत मुश्किल हो रहा है। बिना किसी रोस्टर के 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहने से हर साल कर्मचारियों की मौत हो रही है। रेल प्रशासन एसएनटी कर्मियों से अनियमित ड्यूटी करा रहा है।

 

लगातार काम से सेहत पर दुष्प्रभाव

कर्मचारियों का आरोप है कि लगातार ड्यूटी करने से उनके स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है। 9 फरवरी 2019 को ड्यूटी पर तैनात भोपाल मंडल में कुरवाई कैथोरा के एफएम संजय शर्मा की मौत हो गई तो उनके शव को रौंदते हुए 19 रेल चली गई। 22 नवंबर 2021 को उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में बीसीएस मशीन पर काम कर रहे जेई हेमंत कुमार की मौत हो गई। उनके शव को उठाया नहीं गया।

 

 बहुत पुरानी है मांग

लवे सिग्नल एंड मेंटेनर यूनियन की ओर से महामंत्री अनूप चंद्र प्रकाश ने रेलवे बोर्ड को मांग पत्र कई बार दे चुके हैं। जिसमें रिस्क एंड हार्डशिप एलाउंस और नाइट ड्यूटी फैलियर गैंग की मांग की जा चुकी है।