logo

BJP कार्यकर्ता पर दुष्कर्म का आरोप, पद से हटाए गये

mnatu.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पलामू में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी भाजपा के मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव को पद हटा दिया गया है। मनातू थाना क्षेत्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है। इस पूरे मामले में मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव के खिलाफ मनातू थाना में पोक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। भाजपा के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया है कि सत्येंद्र यादव को पद से हटा दिया गया है। उन्होंने ही पार्टी आलाकमान को पत्र लिखकर सत्येंद्र के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। 


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता नाबालिग मनातू के इलाके में अपने नानी के घर में रहा करती है। रविवार को वह महुआ चुनने गई थी। घर वापस लौटने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई। ग्रामीणों ने बताया कि शुरुआत में मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गई थी और पीड़िता को थाना जाने से मना किया गया था। लेकिन बाद में पीड़िता थाना गई थी, जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया। 

Tags - BJP worker BJP worker accused of rape Palamu recent news Jharkhand news Palamu news update