logo

एक तरफ भाजपा करेगी हेमंत सरकार का घेराव तो दूसरी तरफ हेमलाल मुर्मू थामेंगे झामुमो का दामन

HEMDEEP.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिवसीय संथाल दौरे पर हैं। आज वह सिद्धू कान्हू की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। राजनीतिक मायनों में देखें तो आज दो बड़े कार्यक्रम होने हैं। पहला तो यह कि आज रांची में भाजपा की तरफ से मंत्रालय का घेराव किया जा रहा है। जिसमें लाखों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों का विरोध करेंगे। और दूसरा यह कि भाजपा के बड़े नेता व पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू आज झामुमो का दामन थामने वाले हैं। यानि वह 8 साल बाद घर वापसी करने वाले हैं। 11 अप्रैल को सीएम के आगमन पर भोगनाडीह में सिद्धू कान्हो की जयंती पर जनसभा रखी गई है। जिसमें हेमलाल मुर्मू भाजपा छोड़कर झामुमो में वापसी करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए झामुमो अपने असंतुष्ट विधायक लोबिन हेंब्रम को भी साफ संकेत देगा।

हेमलाल को वापस लाकर झामुमो, लोबिन हेंब्रम को यह बताना चाह रहा है कि विधानसभा चुनाव में उनकी जगह हेमलाल जैसे पुराने साथी लौट आए हैं। इसलिए अगर उन्हें झामुमो में इतनी ही नाराजगी है तो भाजपा के साथ जाएं। हेमलाल उनकी जगह एडजस्ट कर दिए जाएंगे। 11 अप्रैल को भाजपा जब झारखंड मंत्रालय का घेराव कर रही होगी ठीक उसी समय झामुमो नेतृत्व अपने पुराने साथी हेमलाल मुर्मू को भाजपा से वापस अपने घर लाएगा। 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हेमलाल झामुमो में वापसी करेंगे। मुर्मू ने कहा कि झामुमो उनका परिवार है और वे से दूर कैसे रह सकते हैं। इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि हेमलाल मुर्मू के भाजपा छोड़ने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। पार्टी संथाल में काफी मजबूत हो चुकी है। आने वाले चुनाव में झामुमो को पूरे राज्य से हाथ धोना होगा। बता दें कि साहिबगंज में 11 अप्रैल को शहीद सिद्धो कान्हू की जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन शामिल होंगे। इस समारोह में सीएम हेमंत सोरेन शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र बरहेट पहुंच कर शहीद सिद्धू कानू की जयंती समारोह में शामिल होने के बाद जन्मस्थली भोगनाडीह जाएंगे। यहां सिद्धू कान्हू और चांद भैरव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और शहीद के वंशज से मिलकर उनका हालचाल लेंगे।