logo

झारखंड में भाजपा की बनेगी अगली सरकार : चंपाई सोरेन

champai6.jpg

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के स्वागत में सरायकेला के सड़कों पर उतरा जनसैलाब

 

सरायकेला : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि राज्य में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। संथाल परगना में आदिवासियों का अस्तित्व संकट में है, वहां दर्जनों गांव आदिवासियों से विहीन हो चुके हैं तथा सिर्फ भाजपा ही झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर संघर्ष कर सकती है। वे भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती हैभाजपा कार्यालय में उपस्थित भारी भीड़ के बीच "जोहार" तथा "जय श्री राम" से संबोधन शुरू करने के बाद पूर्व सीएम ने कहा कि परिवर्तन की यह लहर झारखंड में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

लाखों लोगों ने किया स्वागत

इससे पहले बुधवार को भाजपा में शामिल होने के बाद वे  पहली बार सरायकेला पहुंचेयहां उनका शानदार स्वागत हुआ। तितिरबिला इमली चौक से लेकर सरायकेला भाजपा कार्यालय तक लाखों लोग उनके स्वागत में जुटे। हजारों बाइक और सैकड़ों कारों की रैली के साथ सरायकेला पहुंचने पर उत्साहित पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने इसे रैली नहीं, बल्कि रैला करार दिया। इस दौरान भाजपा कार्यालय में ऊपर से नीचे तक, तथा उसके बाहर भी, कहीं तिल रखने की भी जगह नहीं थी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, भाजपा नेता गणेश महाली, पूर्व विधायक अरविन्द सिंह, पूर्व विधायक मंगल सोय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो तथा हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।