logo

बीजेपी को वोट की चोट का एहसास 4 जून को हो जायेगा- राजश ठाकुर 

Rajesh_thakur.jpeg

रांची 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बीजेपी को वोट की चोट का एहसास 4 जून को हो जायेगा। बता दें कि 4 जून को लोकसभा चुनावों का परिणाम आयेगा। राजेश ठाकुर औऱ विधायक दल नेता के आलमगीर आलम ने आज 21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान न्याय महारैली को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श किया। इस दौरान ठाकुर ने कई दिशा-निर्देश जारी किये। उन्होंने रैली की सफलता के लिए लोकसभा उम्मीदवारों और कांग्रेस के प्रदेश स्तर के वरिय नेताओं से भी विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि रैली की तैयारी का जायजा लेने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं डॉक्टर सैयद नासिर हुसैन कल रांची आएंगे। रैली के संबंध में दोनों नेताओं से विस्तृत विचार विमर्श किया जायेगा। 


जनता बीजेपी से 10 वर्षों के शासन का हिसाब मांग रही
इस दौरान ठाकुर ने कहा कि जनता बीजेपी से 10 वर्षों के शासन का हिसाब मांग रही है। लेकिन जनता को जवाब देने की बजाय प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ इधर-उधर की बातें कर बरगला रहे हैं। प्रधानमंत्री की इस चालाकी को जनता बखूबी समझ रही है। उनकी चालाकी का जवाब देने की शुरुआत जनता  चुनाव के पहले चरण में विभिन्न प्रदेशों में कर चुकी है। कहा, सत्ता के मद में चूर प्रधानमंत्री को वोट की चोट का एहसास 4 जून को होगा। देश की जनता को अपने जुमले से अंधेरे में रखने वाले प्रधानमंत्री मोदी के इस पद पर अब गिने चुने दिन ही बचे हैं। 

क्या होगा उलगुलान महारैली में 

राजेश ठाकुर ने कहा कि उलगुलान न्याय महारैली में झारखंड के जन की बात होगी। झारखंडी जनता के अधिकारों की बात होगी। पिछले एक दशक में झारखंड के साथ किस प्रकार अन्याय पूर्ण और सौतेला व्यवहार मोदी सरकार द्वारा किया गया है उसे सामने रखा जाएगा। अपने खनिजों से देश को समृद्ध बनाने वाले झारखंड को एक दशक में कैसे विकास के मामले में हासिये पर भेज दिया गया है, उसका भी हिसाब केंद्र सरकार से मांगा जाएगा। ये जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने दी।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Rajesh Thakurcongressbjpulgulan rally