द फॉलोअप डेस्क
हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ कार्यक्रम के तहत प्रोजेक्ट भवन घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठी चार्ज भी किया। लाठी चार्ज के दौरान कई कार्यकर्ताओं व पत्रकार को भी चोट लगी है। इसको लेकर भाजपा ने कल काला दिवस मनाने की घोषणा की है। भाजपा ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे प्रदर्शन को लाठी के दम पर रोकने का प्रयास किया जाना गलत है।

नेताओं-कार्यकताओं की हुई गिरफ्तारी
प्रोजेक्ट भवन घेराव कार्यक्रम के दौरान भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि प्रभात तारा मैदान के पास एंबुलेंस की सुविधा भी तैनात की गई है। दरअसल प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और जिला प्रशासन आमने-सामने आ गए। एक तरफ जहां प्रशासन पूरी मुस्तैदी से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास कर रही थी तो हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास करते रहे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थिति को संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT