logo

दिल्ली में नाटक, झारखंड में मलाई- कांग्रेस पर बरसे आदित्य साहू, JPSC और कांग्रेस कार्यालय घेराव की अपील

दिल्ली में नाटक, झारखंड में मलाई- कांग्रेस पर बरसे आदित्य साहू, JPSC और कांग्रेस कार्यालय घेराव की अपील

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में जेपीएससी की अनियमितताओं और पेपर लीक मामलों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि राज्य में पिछले छह वर्षों से कांग्रेस समर्थित सरकार के कार्यकाल में लगभग हर परीक्षा से पहले पेपर लीक की घटनाएं सामने आईं, लेकिन उस समय कांग्रेस ने कभी आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है, जबकि झारखंड में सरकार का हिस्सा बनकर सिर्फ सत्ता का लाभ उठा रही है।


कांग्रेस को युवाओं को जवाब देना चाहिए
आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि झारखंड में बार-बार पेपर लीक की घटनाओं पर उसका रुख क्या रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में युवाओं का भविष्य दांव पर लगा रहा, लेकिन कांग्रेस चुप रही। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन करने से पहले कांग्रेस को झारखंड के युवाओं के सवालों का जवाब देना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं से भाजयुमो के साथ जेपीएससी कार्यालय और कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन झारखंड के युवाओं के सम्मान और उनके भविष्य की रक्षा के लिए है। 

Tags - BJP Congress JPSC Paper Leak Jharkhand