logo

पेसा नियमावली : भाजपा के सदन से सड़क तक संघर्ष की जीत- बाबूलाल मरांडी

BABULAL34.jpg

रांची 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कैबिनेट से पारित पेसा नियमावली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड कैबिनेट द्वारा पारित पेसा नियमावली का भारतीय जनता पार्टी स्वागत करती है। यह भाजपा के लंबे संघर्ष और दबाव का परिणाम है।भाजपा और एनडीए ने लगातार सड़क से सदन तक इसके लिए आवाज बुलंद किया। भाजपा यह मानती है कि कैबिनेट से पारित नियमावली पारंपरिक रूढ़ि व्यवस्था पर आधारित होगी जिसकी मांग की जा रही थी परंतु अगर इसमें संविधान की 5वीं अनुसूची से जुड़ी  भावना के विपरीत  थोड़े भी परिवर्तन किए गए होंगे तो पार्टी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी महामहिम राज्यपाल से भी इस संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराएगी ताकि कानून बनाने के पहले यह पारंपरिक रूढ़ि व्यवस्था का आधार सुनिश्चित हो।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News