logo

BJP वालों ने झूठ बोलने की ट्रेनिंग ली है, झारखंड के इतिहास को मिटाने का इन्होंने बिल बनाकर रखा हैः चंपाई सोरेन 

ोमपो11.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जामताड़ा के लोगों को सौगात दिया। उन्होंने बरबेंदिया पुल शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर खूब निशाना साधा। उन्होंने भाषण की शुरुआत हेमंत सोरेन के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है कि जिस हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हमने जनादेश प्राप्त किया था उनको भाजपा ने षडयंत्र रचकर जेल भेज दिया। सरकार बनने के साथ ही अस्थिर करने का प्रयास किया। बेबुनियाद बात भाजपा करता रहा। कोरोन समय में भी कहता था कि कुछ काम नहीं हुआ है। डबल इंजन की सरकार जब थी इस राज्य को ऐसा स्थिति में छोड़कर गया एक भी अच्छा स्थिति नहीं था। वेंटिलेटर नहीं था। राज्य अलग होने के साथ ही भाजपा के हाथ में था। लंबा समय तक वो लोग नेतृत्व किया है। लेकिन यहां का आदिवासी का हितैषी नहीं था। सिर्फ प्रोपेगेंडा था। यहां के लोगों का दुख दर्द नहीं समझते थे। एक भी काम ऐसा नहीं किया है उन लोगों ने कि कैसे झारखंड का विकास हो। सिर्फ यहां के खनिज पर उनकी नजर थी। झारखंड की धरती कभी गरीब नहीं रही। अमीर है ये। लेकिन यहां के आदिवासियों को संपत्ति से दूर रखा गया। दो साल कोरोना के बाद दो साल में हमलोग क्या काम किये हैं कि आपको दिखेगा। 

हेमंत बाबू ने ऐसा काम कर दिया कि यहां का आदिवासी हो दलित हो पिछड़ा हो उनका हमने अपने पैर में खड़ा किया है। ये धनी प्रदेश में आर्थिक व्यवस्था बड़ा दयनीय है। पेंशन की बात पहले आती थी। पूरा देश देखता है कि ये सोना का चिड़िया है। लेकिन यहां का आदिवासी की दयनीय स्थिति है। इसलिए सबसे पहले हमने सोचा कि हम रोटी, कपड़ा मकान देंगे। हमने पेंशन योजना लागू किया। 50 साल की आयु से हम पेंशन दे रहे हैं। उसका साथ क्या सोचा। झारखंड का विकास करना है अगर यहां का विकास करना है तो शिक्षा जरूरी है। लेकिन ये बाजपा वाला लोग 5 हजार स्कूल बंद कर दिया। लेकिन इस सरकार ने मॉडल स्कूल खोला ताकि यहां के बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़े। लेकिन विपक्ष का तकलीफ हो गया। ये लोग सोचने लगा कि अब क्या होगा। ये लोगों का पेट दर्द शुरू हो गया। इसलिए केंद्रीय एंजेंसी को लगा दिया हेमंत बाबू के पीछे में। जेल यात्रा करवा दिया। उनकी गलती बस इतनी थी कि उन्होंने सबको पेंशन दिया। पुल को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में आधारभूत संरचनाओं का बेहतर और मजबूत तंत्र बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में सड़कों तथा पुल- पुलिया का जाल बिछा रहे हैं, क्योंकि इसी के जरिए विकास का नया गलियारा बनता है। उन्होंने कहा कि बरबेंदिया पुल उन  लोगो को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने बराकर नदी में नाव दुर्घटना होने से जल समाधि ले ली थी।

अच्छी शिक्षा से जोड़ा। केंद्रीय एजेंसी को हेमंत बाबू के पीछे लगा दिया। वो जानता था कि यहां का आदिवासी भोला भाला है। इसलिए उनको फंसा दो। वो क्या सोचते हैं कि हमें दबा देने से हम शांत बैठ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होगा। वो लोग विकास की बात करता है और हमने आज इस पुल का शिलान्यास कर दिया। बरसों से रोड बना हुआ था जिसपर कोई चल नहीं पा रहा था। हमने 15 हजार किलोमीटर रोड बनवाना शुरू कर दिया। इनलोगों ने एक दूसरे से लड़ाने काम किया है।  कुछ देर में हम गिरिडीह जाएंगे। वहां पाइपलाइन से पानी पहुंचाएंगे। विपक्ष कहता है विकास नहीं हुआ है। यहां का किसान जो प्रकृति की वर्षा पर निर्भर रहता था। लेकिन अब नहीं रहेगा। अब तीन बार खेती करेगा झारखंड का किसान। इतना बड़ा पुलिया हमने बनवाया है। झारखंड का इतिहास को मिटाने के लिए भाजपा वालों ने बिल बनाकर रखा है। वन अधिकार नियम से ग्राम सभा को वंचित कर दिया है। कोयलांचल में भी कर देगा। किसी को भी कोयला खोदने के लिए दे देगा। आजीवन दे देगा कोई दिन तारीख मेंशन नहीं होगा। वहां बिल्डिंग बना देगा। उसपर झारखंडियों का अधिकार खत्म हो जाएगा। हम अपने जल जगंल जमीन के लिए लड़ते आए हैं। हम उद्दाटन करने जा रहे हैं कई योजनाओं का। कैसे हम इसका भविष्य सुधारेंगे यही सोचते हैं। 

केंद्र सरकार ने खूब ढिंढोरा पीटा कि हम सबको पक्का मकान दे देंगे। जब झारखंड के साढ़े 8 लाख परिवार को नहीं दिया तब हेमंत सोरेन ने सोचा हम अपने बलबूते पर देंगे। दो नहीं तीन कमरा देंगे। ऐसे अबुआ आवास नहीं आया है। झारखंडियों को धोखा दिया। इसलिए हमलोग अपने बलबूते पर अबुआ आवास लेकर आए। बिना शिक्षा का हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। इसलिए हम गुरुजी क्रेडिड कार्ड लेकर आए हैं। आप बड़ी-बड़ी पढ़ाई कर सकते हैं। छात्रवृति को हमने तीन गुणा बढ़ा दिया। कभी भाजपा ने ऐसा नहीं सोचा। वो लोग स्कूल बंद कर दिये थे। हमने यहां के बच्चों को विदेश पढ़ने भेज दिया। हर घर में शिक्षा का दिया जल जाएगा तो भाजपा इसको नहीं बुझा पाएगा। चुनाव आ गया तो बोलता है गांव जाएंगे। जिस भी गांव में जाएंगे वहां हेमंत बाबू का योजना पहुंचा हुआ है। हर गांव का समस्या हर गांव का विकास हमलोग जानने का प्रयास किया है। 100 यूनिट बिजली हम फ्री देते हैं। अब तो 125 यूनिट फ्री बिजली दे रहे हैं। ये झारखंडियों की सरकार है। किसान को हम पाइपलाइन से पानी दे रहे हैं। यहां का बेटा बेटी अच्छे से पढ़े इसलिए हम उनको सावित्री बाई फुले योजन से जोड़ रहे हैं। ये भाजपा नहीं बता पाएगा। गारंटी है गारंटी है बोलता है बस। इस तरह का शब्द बोलकर बस गुमराह करती है। मंच पर खड़ा होकर हम आईना में दिखा देंगे कि हमने ये सब काम किया। भाजपा वालों ने झूठ बोलने का ट्रेनिंग लिया है। इनका स्कूल ही चलत है झूठ का। ये सरकार आदिवासी-दलित पिछड़ों के लिए खड़ी है। इसलिए हमने ये पुल बनवाना शुरू किया।