logo

15 नवंबर के बाद झारखंड में भाजपा की पदयात्रा, गढ़वा से होगी शुरुआत: आदित्य साहू

15 नवंबर के बाद झारखंड में भाजपा की पदयात्रा, गढ़वा से होगी शुरुआत: आदित्य साहू

गढ़वा
झारखंड (Jharkhand) में लूट (Loot), भ्रष्टाचार (Corruption), हत्या (Murder) और बदहाल कानून-व्यवस्था (Poor Law and Order) के मुद्दे पर भाजपा (BJP) अब राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन (Protest) तेज करेगी। 15 नवंबर के बाद पूरे झारखंड में भाजपा पदयात्रा (Padyatra) निकालेगी, जिसकी शुरुआत गढ़वा (Garhwa) से होगी। इस पदयात्रा में पार्टी के कई दिग्गज नेता (Senior Leaders) शामिल होंगे। यह घोषणा झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू (Aditya Sahu) ने गढ़वा में आयोजित प्रेसवार्ता (Press Conference) के दौरान की। उन्होंने राज्य की झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार (JMM-Congress Coalition Government) पर विकास के बजाय विनाश करने का आरोप लगाया।

इन्होंने किया स्वागत 

आदित्य साहू बुधवार को गढ़वा के पिंडरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां स्थानीय भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, भानु प्रताप शाही, आलोक चौरसिया और उनके समर्थकों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। वहीं, सांगठनिक बैठक से पहले जिला कमेटी की ओर से प्रदेश से आए अन्य पदाधिकारियों और झारखंड विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का भी स्वागत किया गया। सांगठनिक बैठक में त्योहारों के बाद गढ़वा में आयोजित होने वाले पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा 15 नवंबर के बाद गढ़वा से पदयात्रा की शुरुआत करेगी। इसके जरिए राज्य सरकार की कथित विफलताओं को जनता के सामने रखा जाएगा।

जब-जब झारखंड में भाजपा की सरकार बनी, तब-तब राज्य का विकास हुआ

उन्होंने कहा कि जब-जब झारखंड में भाजपा की सरकार बनी, तब-तब राज्य का विकास हुआ। लेकिन झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने के बाद विकास के बजाय विनाश हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है, लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है तथा आए दिन हत्याएं हो रही हैं। प्रखंड और अंचल कार्यालयों में बिना पैसे दिए आम जनता का काम नहीं होने का भी उन्होंने आरोप लगाया। आदित्य साहू ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र की योजनाओं से झारखंड में सड़कों का विकास हुआ है और गढ़वा में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस नेताओं की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर उन्होंने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री के साथ-साथ उनके दिवंगत माता-पिता के बारे में भी आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश में केवल नेहरू-गांधी परिवार के लोग ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं? प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर भाजपा 15 नवंबर के बाद राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।

सरकार को अब अवैध वसूली के अवसर खत्म होने का डर सता रहा
झारखंड सरकार की ओर से दो दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाए जाने पर भी आदित्य साहू ने सवाल उठाए। उन्होंने एमएमडीआर (MMDR) बिल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों सहित देश के कई राज्य इस मुद्दे पर सहमत हैं, लेकिन झारखंड सरकार इसका विरोध कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार को अब अवैध वसूली के अवसर खत्म होने का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़े पैमाने पर सीआईएसएफ (CISF) के जवानों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य राज्यों में जहां खनिज से संबंधित शुल्क 24 रुपये है, वहीं झारखंड में हजारों रुपये शुल्क के नाम पर वसूले जा रहे थे। वहीं, एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल एक तरफ इस प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं, तो दूसरी तरफ इसका विरोध भी कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों में एमएलसी चुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितना अधिक विरोध करेगी, उतनी ही राजनीतिक रूप से कमजोर होती जाएगी। उद्योगपतियों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर उठ रहे सवालों के जवाब में आदित्य साहू ने कहा कि मोदी सरकार किसी भी उद्योगपति को दबाने का काम नहीं कर रही है, बल्कि उसके कार्यकाल में उद्योगों का विस्तार हुआ है।

Tags - BJP Padyatra Jharkhand Garhwa Aditya