द फॉलोअप डेस्क
अपनी गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येन्द्र तिवारी घायल हो गए। उनका इलाज रांची के पारस हॉस्पिटल में चल रहा है। इलाजरत पूर्व विधायक का कुशलक्षेम जानने भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय और विधायक भानु प्रताप शाही पहुंचे। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और राकेश भास्कर भी उपस्थित रहे। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा सहित प्रदेश के नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT