पाकुड़ से नंदलाल तुरी
कांग्रेस नेता राहुल पर भाजपा सांसद ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संसद में पूर्व थलसेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की किताब को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया गया और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। सांसद ने कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध में देश की जमीन पर कब्जे का सवाल आज भी जवाब मांगता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख नहीं रख पा रहा है, जबकि सेना के मनोबल को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा, “देश की सेना पर हमें गर्व है। सर्जिकल स्ट्राइक हो या सीमाओं की रक्षा- हमारी डिफेंस फोर्सेस ने हमेशा देश का मान बढ़ाया है। ऐसे में सेना की नीयत और क्षमता पर सवाल उठाना गलत परंपरा की शुरुआत है।”

सोरोस कनेक्शन का जिक्र, बाहरी प्रभावों पर उठाए सवाल
भाजपा सांसद ने अंतरराष्ट्रीय निवेशक George Soros का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि कुछ बाहरी ताकतें भारत की छवि को कमजोर करने की साजिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने की मानसिकता रखने वाले लोगों से किसी भी प्रकार की नजदीकी चिंता का विषय है और इसकी जांच होनी चाहिए।