logo

Ranchi : बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कह दी ये बड़ी बात, बोले- महाराष्ट्र के बाद झारखंड का ही नंबर

subhendu.jpg

रांचीः
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने 25 जून को एक बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने झारखंड को भी अपने निशाने पर लिया है और कहा है कि ‘‘पहले महाराष्ट्र की स्थिति का समाधान निकल जाए। इसके बाद झारखंड और राजस्थान की बारी है। उसके बाद पश्चिम बंगाल आएगा। उनकी (तृणमूल कांग्रेस की) भी यही हालत होगी। सरकार 2026 तक नहीं चल पाएगी। यह सरकार 2024 तक बाहर हो जाएगी।’ महाराष्ट्र में शिवसेना के कई विधायकों के विद्रोह के बाद पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच शुभेंदु अधिकारी के इस बयान के कई मतलब निकाले जा रहे हैं।  उन्होंने कहा तृणमूल कांग्रेस सरकार का भी यही हाल होगा और वह अपना कार्यकाल समाप्त होने से काफी पहले गिर जाएगी। इसके बाद झारखंड और राजस्थान का नंबर है। यह बातें अधिकारी ने कूचबिहार जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कह रहे थे। 


टीएमसी ने साधा निशाना 
तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले साल विधानसभा चुनाव में हार से अब तक नहीं उबर सकी भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखती है। उन्होंने कहा, ‘‘जोरदार चुनाव प्रचार के बावजूद भाजपा को चुनावों में करारी शिकस्त मिली। अब वे किसी भी तरह सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उनके बयान भगवा खेमे की हताशा दर्शाते हैं।’’ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुखेंदु शेखर राय ने भी कहा कि अधिकारी के बयान स्पष्ट दिखाते हैं कि भाजपा ने महाराष्ट्र में यह संकट पैदा किया है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा देश में हर विपक्ष शासित राज्य में पीछे पड़ी है। इस देश की जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।’’