logo

हजारीबाग जेल से 121 दिनों बाद बाहर निकले बीजेपी नेता राजीव जायसवाल, कहा- जनहित में हमारा संघर्ष रहेगा जारी

1726.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ के आईपीएल गोला गोली कांड में सजा सुनाए जाने के बाद से 121 दिनों से हजारीबाग केंद्रीय जेल में बंद बीजेपी नेता राजीव जायसवाल मंगलवार को बाहर निकले। गोला गोली कांड के दो मामलों में सजा सुनाई जाने के बाद से वे जेल में बंद थे। जेल से बाहर निकलने पर राजीव ने कहा की जेल के दीवार मेरे हौसले को डगमगा नहीं सकती। लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई के कारण पहले भी जेल जा चुका हूं। पुनः वही जोश और उमंग के साथ लोगों के हक ओर अधिकार की लड़ाई लड़ता रहूंगा।  इसके अलावा रामगढ़ विधानसभा वासियों के हर सुख दुःख में पूर्व की भांति आगे भी कदम से कदम मिलाकर चलता रहूंगा। उन्होंने झारखंड की धरती संघर्षों की उपज रही है और जनहित में हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

हजारीबाग में ठहरे, कल पहुंचेंगे रामगढ़
जेल से निकलने के बाद फिलहाल मंगलवार को राजीव जायसवाल हजारीबाग में ही रुके हैं। बुधवार की सुबह वो रामगढ़ के लिए रवाना होंगे। इधर, जेल में उन्हें लेने के लिए उनके समर्थक परमजीत सिंह सैनी, बबली सिंह, विनित यादव,अंकित सिंह, प्रितम झा, सीएम महतो, बिक्की महतो, राहुल पासवान, सनू सोनी, सचिन करमाली, टिकेंद्र महतो, पवन कुमार पटेल, बालेश्वर महतो, सिकंदर तबाही उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT