logo

जमशेदपुर हिंसा  : बीजेपी नेता अभय सिंह पुलिस हिरासत में, RAF ने निकाला फ्लैग मार्च 

raf2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर में दो पक्षों की झड़प के बाद हुए हिंसा मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता अभय सिंह को हिरासत में ले लिया है। सोमवार को पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और विष्टुपुर थाना ले गई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में अबतक 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत में जाने के बाद विधायक सरयू राय ने मुलाकात की। इस इलाके में शांति बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स ने जमशेदपुर में फ्लैग मार्च किया।


बन्ना गुप्ता को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए
बता दें कि घटना को लेकर भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा था कि मंत्री बन्ना गुप्ता के क्षेत्र में इस प्रकार की घटना होना दुर्भाग्य है। लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सबसे बड़ा हमला आज पूरें जमशेदपुर में हो रहा है। मगर मंत्री जी चुप और अपराधी मस्त की भूमिका में सड़कों-चौराहे पर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए। जनता कभी भी मंत्री को इस मामले में माफ नहीं करेगी।


क्या है मामला
जमशेदपुर के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-3 में रविवार को महावीरी झंडा विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। एक दूसरे खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव हुआ। उपद्रवियों ने कई दुकानों को आग हवाले कर दिया गया। मामला महावीरी झंडा के बांस में प्रतिबंधित मांस को लेकर गर्म हुआ।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT