logo

BJP ने चुनावी तैयारी की तेज, 14 जुलाई को शिवराज तो 16 को हिमंता आएंगे रांची

BJP ने चुनावी तैयारी की तेज, 14 जुलाई को शिवराज तो 16 को हिमंता आएंगे रांची

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से तैयारी चल रही है। भाजपा ने चुनाव प्रभारी के तौर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतारा है। वहीं, सह प्रभारी के तौर पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा को चुनावी मैदान में बनाया गया है। 14 जुलाई को चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान वापस फिर झारखंड आ रहे है। वह पार्टी की ओर से खिजरी विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह और विजय संकल्प सभा में हिस्सा लेंगे। वे यहां चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगे। इस दौरान वे पार्टी स्तर के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। 


असम के मुख्यमंत्री आ रहे 
इधर असम के मुख्यमंत्री व चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा 16 जुलाई को रांची पहुंचेंगे वह विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे। 20 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह विस्तारित कार्यक्रम की बैठक में हिस्सा लेने पहुंच रहे। इस बैठक में मंडल स्तर के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। अमित शाह की बैठक को लेकर दोनों ही प्रभारी तैयारी की समीक्षा करेंगे। विस्तारित कार्यक्रम की एजेंडे पर चर्चा होगी।