logo

घाटशिला उपचुनाव को लेकर BJP ने कसी कमर, बाबूलाल ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, बूथ स्तर तक मजबूती का लक्ष्य

babu_ghat_baithak.jpg

द फॉलोअप डेस्क
घाटशिला में होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर सियासी तापमान चढ़ने लगा है। रविवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी घाटशिला पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू भी मौजूद थे। जहां दोनों ने विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह उपचुनाव झारखंड को अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और लूट-खसोट से बचाने की लड़ाई है। इसके खिलाफ जनता को आंदोलन करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने पंचायत स्तर तक तैयारी शुरू कर दी है। घाटशिला के सभी सात मंडलों में सम्मेलन होंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
उम्मीदवार चयन पर पूछे गये सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने साफ कहा कि भाजपा व्यक्ति आधारित पार्टी नहीं है, यह विचार और संगठन आधारित पार्टी है। उम्मीदवार का चयन केंद्रीय चुनाव समिति करेगी। सभी कार्यकर्ता उसी उम्मीदवार की जीत के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की लड़ाई सत्ता के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारमुक्त और सुरक्षित राज्य की दिशा में नई शुरुआत के लिए है। बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, जमशेदपुर के संसद विद्युत वरण महतो समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक बड़कुवार गहराई, हजारीबाग के प्रभारी अभय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


 

Tags - Ghatshila news updates latest Ghatshila News Ghatshila Updates Ghatshila news updates latest latest Jharkhand news updates latest Ghatshila news latest Ghatshila news updates latest Ghatshila updates Ghatshila news in hindi