द फॉलोअप डेस्क, रांची
BJP News: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश द्वारा झामुमो के हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के अंगरक्षक की संदिग्ध हत्या/मृत्यु मामले की जांच को लेकर एक प्रदेश स्तरीय समिति गठित की गई है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार गठित इस समिति प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर तथा हजारीबाग के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह को सदस्य बनाया गया है। समिति को घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार से मिलने और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करने का निर्देश दिया गया है। समिति 26 अक्तूबर तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
