logo

लोहरदगा से BJP प्रत्याशी समीर उरांव ने किया नामांकन

SAMIR1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
लोहरदगा लोकसभा के लिए उम्मीदवार अपना नॉमिनेशन फॉर्म भरने में लगे हुए हैं‌ वहीं आज भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव नॉमिनेशन ने पर्चा भर लिया है। नॉमिनेशन करने से पहले उन्होंने गुमला के दर्शनीय तीर्थ स्थल बाबा भोलेनाथ की पूजा की। उसके बाद उन्होंने गुमला स्थित सरना धर्मावलंबियों के पवित्र स्थल सिरासीता में जाकर माथा टेका‌। इसके बाद नोमिनेशन के लिए गुमला वापस लौटे। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी सहित कई नेता शरीक हुए। करौंदी में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद विशाल जुलूस निकालकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। 

Tags - BJP candidate Sameer Oraon Lohardaga Sameer Oraon BJP candidate Lohardaga