logo

लोकसभा चुनाव और गांडेय उपचुनाव को लेकर बीजेपी और आजसू ने बनायी ये रणनीति 

SUDESH15.jpg

रांची
भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की आज मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 14 सीटों एवं गांडेय उपचुनाव पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति को लेकर चर्चा की। इस मुलाकात और चर्चा में आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने चुनावों के सभी मामलों में बेहतर तरीके से अपना पक्ष रखा।‌ साथ ही समीकरणों को अपने पक्ष में करने के अपने अनुभव बताए।‌ 


संयुक्त निर्णय सामने आएगा

चर्चा के दौरान सहमति बनी‌ कि चुनावों को लेकर दोनों दलों का संयुक्त निर्णय सामने आएगा। ‌साथ ही समन्वय स्थापित कर मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा।‌ एनडीए की‌ जीत तय करने के लिए साझा रणनीति और कार्यक्रमों के साथ चुनावी मुहिम तेज की जाएगी। सभी बातों को केंद्र में रखकर दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि अबकी बार 400 पार के संकल्प को साकार करना ही मूल लक्ष्य है।‌ उक्त बैठक आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के कांके रोड, रांची स्थित आवास में हुई।

कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण

एक अन्य खबर के मुताबिक लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता भी शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं से जुड़कर घर-घर जाने का काम करें। मतदाताओं से मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करें। पार्टी के पक्ष में मतदान का आग्रह करें। आगे उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पन्ना प्रमुख अपने पन्ना अंतर्गत आने वाले 60 मतदाताओं से संवाद स्थापित कर उनमें से ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Laxmikant VajpayeebjpAJSUSUDESH MAHTO