logo

राम तो महात्मा गांधी के भी आदर्श थे, तो मनरेगा का नाम बदलने पर आपत्त क्यों - प्रदीप वर्मा

ranchi321.jpg

रांची 

आज भाजपा जिला कार्यालय, खूंटी में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकाय चुनाव, VG-RAM-G योजना और पेसा कानून जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भगवान राम तो गांधी के भी आदर्श थे, तो फिर कांग्रेस को इस नाम  पर आपत्ति क्यों है। वर्मा ने आगे कहा, नगर निकाय चुनाव को झारखंड सरकार ने जानबूझकर लंबित कर रखा है, जिससे राज्य में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। निकायों में जनप्रतिनिधियों के अभाव में अफसरशाही हावी हो गई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर और ईवीएम से कराए जाने चाहिए।


प्रदीप वर्मा ने कांग्रेस द्वारा VG-RAM-G योजना के विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों के शासनकाल में हजारों योजनाओं के नाम बदले और एक परिवार को महिमामंडित किया। राम महात्मा गांधी के आदर्श थे और अपने अंतिम समय में भी गांधी ने राम नाम लिया था, ऐसे में कांग्रेस को राम नाम से आपत्ति क्यों है।
उन्होंने कहा कि VG-RAM-G योजना विकसित भारत के संकल्प के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
बैठक में जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप, कांशी नाथ महतो और पूर्व नगर उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। वहीं, उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।


बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय साहू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन पहान ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग, कैलाश राम, योगेंद्र नायक, रूपेश जयसवाल, अनुप साहू, राखी कश्यप, महावीर राम, राजेश महतो, किशनचंद कश्यप, आदर्श अंशुल, कंचन सिंह, विमला देवी, अलका देवी, मनोज नायक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

Tags - Urban Body Election VG-RAM-G Scheme PESA Act BJP Jharkhand Khunti Meeting