logo

गुमला के घाघरा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी में जा रहे 2 युवकों की मौके पर मौत

accident1478.png

गुमला

जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के मौनीदह के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पौड़ी सरना ग्राम निवासी लगभग 20 वर्षीय दीपक खेरवार और 19 वर्षीय अजीत उरांव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से आदर गांव जा रहे थे। इसी दौरान मौनीदह के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह और एएसआई गणेश दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को बरामद कर थाना लाया गया है। सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जाएगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बड़े वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और तलाश में जुट गई है।
घटना की खबर मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Tags - Gumla District News Road Mishap Jharkhand Ghaghra Thana Update Motorcycle Accident India Rural Accident Report