logo

बिग ब्रेकिंग : झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष बनाये गये केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता बने डॉ रामेश्वर उरांव

keshav-mahto-kamles.jpg

रांची : विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में पार्टी का चेहरा बदल दिया है। पार्टी ने केशव महतो कमलेश को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

वहीं, डॉ रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बतौर प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर राजेश ठाकुर के कार्यों की सराहना की है।

इस संबंध में पार्टी के जेनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से पत्र जारी किया गया है।