द फॉलोअप डेस्कः
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर और गोरखपुर से सांसद रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला चर्चा में है। रवि किशन की बेटी ने इंडियन डिफेंस फॉर्स जॉइन किया है। इशिता महज 21 साल की हैं। वह लाखों लड़कियों के लिए मिसाल बन गई हैं। ऐसी खबर चल रही थी कि वह 'अग्निवीर' बनकर सेना में गई हैं, लेकिन इशिता से साफ कर दिया है कि वह CDS यानी संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा भर्ती योजना के तहत रक्षा बल में जा रही है। उन्होंने इससे जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया है। इशिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पिता के साथ तस्वीर शेयर किया है। जिस पर उन्होंने लिखा है कि रवि किशन की बेटी इशिता सेना में भर्ती होने वाली हैं। इसके साथ ही इशिता ने नीचे लिखा है- CDS के जरिए

तीन साल से कर रही तैयारी
बता दें कि इशिता शुक्ला एनसीसी कैडेट हैं। उन्होंने इस साल गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लिया था। रवि किशन ने बुधवार को बेटी के साथ तस्वीरें शेयर की थी। बता दें कि रवि किशन की तीन बेटियां हैं। पिछले साल 2022 में रवि किशन ने बेटी के इस सपने के बारे में बताया था। रवि किशन ने बेटी की वर्दी वाली तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'मेरी बिटिया इशिता शुक्ला, आज सुबह बोलीं पापा। मैं अग्निपथ रिक्रूटमेंट स्कीम ज्वाइन करना चाहती हूं। मैंने तो तुरंत कह दिया बेटा जाओ।' उन्होंने बताया था कि पिछले तीन साल से वह इस फील्ड में तैयारी कर रही हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N