logo

भीमराव अंबेडकर एक व्यक्ति नहीं बल्कि न्याय की सदृश्य भावना का एक प्रतीक थे- सरयू राय

241.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भीमराव अंबेडकर एक व्यक्ति नहीं बल्कि न्याय की सदृश्य भावना का एक प्रतीक थे। उनके द्वारा प्रस्तावित विचारों और कार्यों ने हमारे अतीत को न्यायोचित बनाया है। वर्तमान को रोशन किया है और भविष्य के लिए सतत मार्गदर्शक की भूमिका निभाई है। यह बातें भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक
सह विधायक सरयू राय ने भारत रत्न संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव की जयंती पर केंद्रीय कार्यालय रांची में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज जब हम सभी पवित्र आत्मा वाले महान व्यक्तित्व की 132वीं जयंती मना रहे तब यह पल अमर व्यक्तित्व को पहचानने का है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सभी संकल्प लें और इस क्षण के साक्षी बने कि एक समृद्ध न्यायपूर्ण और सामंजस्य पूर्ण समाज के निर्माण के लिए मान्यताओं और मूल्यों को अपनाने का। मौके पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, अविनाश कुमार, मनोज कुमार सिंह, शिव शंकर ठाकुर, जीतू मिश्रा, टिंकू चौधरी, उदय मंडल, सुनील कुमार और जमशेदपुर से आए युवा अध्यक्ष अमित शर्मा और मीनू देवी सभी शामिल हुए और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।