logo

गुमला : वृक्षारोपण को लेकर भारत विकास परिषद का अभियान, ग्रामीणों के बीच बांटे पौधे

qwer6ty7u.jpg

द फॉलोअप डेस्क
विकास के नाम पर लगातार पेड़ों की कटाई से हो रहे पर्यावरणीय नुकसान को देखते हुए भारत विकास परिषद की ओर से वृक्षारोपण का संकल्प लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच पौधों का वितरण किया जा रहा है, ताकि पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
गुमला जिले के गोकुलनगर गांव में भारत विकास परिषद के सदस्यों ने ग्रामीणों के बीच फलदार और इमारती लकड़ी के पौधे वितरित किए। इस दौरान ग्रामीणों में पौधा वितरण को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। परिषद के सदस्यों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी दिखाई और जीवन में पेड़-पौधों के महत्व को लेकर अपनी जागरूकता जताई। पौधा वितरण के मौके पर भारत विकास परिषद के सदस्यों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन पौधों को केवल लगाएं नहीं, बल्कि उसकी देखरेख कर बड़ा भी करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, जल और हरियाली मिल सके।



 

Tags - Gumla News Gumla News Updates plantation in gumla Gumla Plantation news  Plantation news updates gumla News Updates Latest Gumla news Gumla News updates latest  Gumla News gumla Updates gumla News Gumla news in hindi